18 जनवरी 2019 - 17:58
अमरीका की बकवास बाज़ी और ढोंगीपन, वही दस साल पुराना हैः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने "दस साल पहले के चैलेंज" नामक कम्पेन में भाग लेते हुए लिखा कि अमरीका की बकवास बाज़ी यथावत जारी है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शुक्रवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर फ़ोटो शेयर करके वर्ष 2009 से 2019 तक ईरान के बीच ईरान पर हमले के लिए अमरीका और ज़ायोनी शासन की बकवास बाज़ियों पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि वही बकवास बाज़ी, वही ढोंगीपन और वही भ्रांति।

"दस साल पहले के चैलेंज" नामक कम्पेन में पिछले दस वर्षों के दौरान होने वाले परिवर्तनों की ओर इशारा किया गया है। इस कम्पेन में विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने वर्ष 2009 और 2019 में अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाॅन बोल्टन के दो युद्धोन्मादी दृष्टिकोणों को प्रकाशित करके ईरान पर हमला करने के उनके समर्थन की वजह से उनकी आलोचना की।

वाॅल स्ट्रीट जनरल नामक समाचार पत्र ने 13 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी करके रहस्योद्धाटन किया कि अमरीका का रक्षामंत्रालय पेन्टागन ने सितम्बर 2018 में जाॅन बोल्टन की अपील पर ईरान पर सैन्य हमले के लिए कुछ विकल्पों पर सहमति जता दी थी।

जाॅन बोल्टन ने 2009 में भी ईरान पर इस्राईल के संभावित हमले का स्वागत भी किया था।